शिवशक्ति धाम की स्थापना

शिवशक्ति धाम एक प्राचीन शिवालय है, जहां बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग के सामने बैठने पर मन को अनूठी शांति मिलती है शिवशक्ति धाम की महिमा अपरंपार है. यहां से जुड़ा हर व्यक्ति दैहिक, दैविक एवं भौतिक पापों से मुक्त है. अपने में गौरवशाली आध्यात्मिक संपदा को समेटे इस धाम में प्रतिवर्ष शिवरात्रि के पावन सुअवसर पर शिवशक्ति जागरण का भव्य कार्यक्रम होता आया है. इसके अलावा प्रतिदिन नियम से शाम आठ बजे और सुबह सात बजे आरती के साथ, प्रति सोमवार प्रात: आठ बजे महाकाल का हवन यज्ञ भी आयोजित होता है| शिवशक्ति धाम मंदिर पूर्णरूप से भगवान शिव को समर्पित है, धाम की स्थापना की कहानी बहुत मनोरंजक एवं भाव-विभोर कर देने वाली है|

शिवशक्ति धाम मंदिर की आधारशिला साल 1968 में देवों के देव महादेव ने रखा था. एक साधारण दम्पति दिल्ली में रहते थे, बड़े ही दयालु शिव भगत अपना जीवन यापन कर रहे थे। उनकी 6 बड़ी बेटिया थी । कोई भी लड़का नही था। एक बेटे कि उनकी कामना थी। माता पिता ने एक बेटे की कामना भगवान शिव से प्रार्थना की। भगवान शिव ने इस दम्पति को एक नहीं तीन पुत्र और दो पौत्र प्रदान किये|

इस परिवार को व्यापार के काम से साल 2004 में सागर (म.प्र) आना हुआ। इस परिवार ने सागर में व्यापार करने के लिए साल 2006 में जमीन खरीदी। जब इसी जगह को खरीदने के लिये यहाँ आया तो मैंने और मेरे साथ आलोक जी ने पीपल का पेड़ और पीपल के पेड़ के पास शिव मंदिर को देखा। मैंने आलोक जी को कहाँ कि यहाँ पूजा होती हैं और मंदिर रोड के साथ ही है। क्या हम मंदिर और पेड़ को कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं ? आलोक जी ने जवाब दिया, ये नहीं कर सकते। आप एक एकड़ जमीन कम कर ले, आप मान ले कि आज से एक एकड़ जमीन मंदिर की हैं। उस दिन से यहाँ इस मंदिर की शुरूआत् हुई थी।

मुझे अनुभूति हुई कि देवों के देव महादेव ने जैसे मुझे आदेश दिया हैं, कि यहाँ एक सुन्दर मंदिर की स्थापना हो । मेरे मन में अलग अलग कल्पना आने लगी, मंदिर ऐसा हो कि भक्तों को दूर से ही अपनी तरफ खींच ले, प्राकृतिक वातावरण, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली खुशबू बिखरी हो।

मंदिर निर्माण के लिए मैंने बैंगलोर के मंदिर शिल्पकार श्री श्रीधर जी, जो कि शीमोगा कर्नाटका में रहते हैं, उनसे मिलने का प्रयास किया । श्रीधर जी द्वारा बैंगलोर में ऐसे ही मंदिर का निर्माण पूरने एयरपोर्ट रोड पर किया गया हैं। मुझे किसी ने बताया कि, श्रीधर जी ने मंदिर निर्माण कार्य बंद कर दिया हैं। मैं बहुत ही निराश हो गया। मेरा कार्यवश बैंगलोर जाना हुआ, मेरे मित्र श्री रवि गुप्ता की तबीयत ठीक नही थी, उनसे मिलने उनके घर गया, श्री रवि गुप्ता ने बैंगलौर आने का कारण जानना चाहा, मैंने उनको बताया कि हम बैंगलोर वाला जैसा शिव मंदिर जो कि श्रीधर शिमोगा ने बनाया हैं। ऐसा ही शिव मंदिर सागर में बनाने का विचार हैं। मैंने कहा कि आप श्रीधर को जानते हैं। उनका जवाब था, हाँ, मैं खुशी में झूम उठा, मैंने रवि गुप्ता जी से श्रीधर से संपर्क करने के लिए कहा, रवि गुप्ता जी ने तुरंत ही टेलीफोन से श्रीधर जी से संपर्क किया और सागर में शिव मंदिर निर्माण करने के लिए आग्रह किया। श्रीधर जी ने हमें जल्द ही सागर में शिव मंदिर निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की।

मुझे लगता हैं, कि देवों के देव महादेव ने मुझे जैसे इस काम के लिए चुना हैं। मुझे प्रेरणा दी, धन दिया और साथ ही मेरी परीक्षा भी ली। मेरा मन बार बार कहता रहा, भगवान नही हैं, अपना काम करते रहो । मूल्यवान मैन रोड की जगह पर मंदिर निर्माण ठीक नही हैं, पर हमने तय समय में मंदिर का कार्य पूरा किया। मंदिर के शुभारंभ की मूर्ति स्थापना पूजा के लिए मैं गिरधारी लाल शर्माजी और आर. के. मालवीय जी के साथ कार से उज्जैन श्री देवकी नन्दनजी के पिता जी के पास जा रहा था। रास्ते में हमारी कार से एक छोटे बालक की टक्कर हो गयी, हमें लगा कि इस बालक को बहुत अधिक चोट लगी होगी। मैंने भगवान से प्रार्थना की प्रभु आपके कार्य से जा रहा था,

इस बालक को कोई भी चोट ना लगी हो। हमने बालक और माताजी को इलाज के लिये कार में बैठा लिया और कहा कि हम उज्जैन में डॉक्टर को दिखा देंगे। जब बालक को देखा तो पाया कि बालक को कोई भी चोट नही लगी थी। जैसे किसी ने उस बालक को अपनी गोद में उठाकर उसे बचा लिया हो।

ॐ नमः शिवाय: